This post was most recently updated on May 19th, 2025
Table of Contents
कैशबैक एसबीआई कार्ड रिव्यू, कैशबैक एसबीआई कार्ड के फीचर्स क्या है?, कैशबैक एसबीआई कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें, कैशबैक एसबीआई कार्ड: जॉइनिंग और नवीनीकरण शुल्क I
SBI कार्ड ने कैशबैक क्रेडिट कार्ड लांच किया है जहां बिना किसी व्यापारिक प्रतिबंध के ऑनलाइन खर्चों पर 5% कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।कैशबैक एसबीआई कार्ड एक संपर्क रहित ( contact less) कार्ड है जो मार्च 2023 तक सिर्फ पहले वर्ष के लिए मुफ्त में दिया जा रहा है ।इसके बाद अगले वर्ष से इस पर ₹999+ जीएसटी एनुअल मेंटेनेंस चार्ज लगेगा परंतु यदि आप इसी साल ₹200000 तक की खरीदारी करते हैं तो वह एसबीआई द्वारा वापस लौटा दिया जाएगा । मतलब यदि आप हर वर्ष ₹200000 की खरीदारी करते हैं तो इस पर लगने वाला एनुअल मेंटेनेंस चार्ज हर वर्ष आपको वापस लौटा दिया जाएगा
कैशबैक एसबीआई कार्ड ग्राहक सभी ऑफलाइन खर्चो पर असीमित 1% कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं, जबकि सभी ऑनलाइन खर्चों पर 5% और अधिकतम10,000/ रुपए प्रति मासिक बिल प्राप्त कर सकते हैं ।
यह कैशबैक एसबीआई कार्ड ऑटो – क्रेडिट सुविधा के साथ आता है अर्थात जैसे ही आप का बिल जनरेट होता है उसके 2 दिनों के भीतर एसबीआई कैशबैक कार्ड खाते में जितना आपका कैशबैक बनता है क्रेडिट कर दिया जाता है ।
कैशबैक एसबीआई कार्ड की विशेषताएं क्या है?
1.बिना किसी प्रतिबंध के प्रत्येक ऑनलाइन 5% कैशबैक ( अधिकतम 10 प्रति मासिक बिल पर)।
2. सभी ऑफलाइन ट्रांजैक्शन पर असीमित 1% कैशबैक ।
3. कैशबैक BILL बनने के 2 दिनों के भीतर संबंधित एसबीआई कार्ड खाते में अपने आप जाएगा ।
2.इंधन अधिशुल्क पर छूट I
₹500 से ₹3000 तक की राशि के पेट्रोल या डीजल भरवाने पर एक माह में आप को अधिकतम ₹100 तक इंधन अधिशुल्क छूट मिलती है ।
3.मुफ्त हवाई अड्डे के लाउंज प्रवेश ।
1 वर्ष में चार कंप्लीमेंट्री डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस( अधिकतम एक प्रति तिमाही) ।
4.कैशबैक एसबीआई कार्ड: जॉइनिंग और नवीनीकरण शुल्क
- 1. अपने लॉन्चिंग वर्ष मार्च 2023 तक एक विशेष पेश के तहत कार्ड सरिता का पहला वर्ष नि:शुल्क है ।
- 2. अगले वर्ष अप्रैल 2023 से कैशबैक एसबीआई कार्ड पर वार्षिक शुल्क ₹999 और जीएसटी लागू है परंतु यदि आप इस कार्ड से ₹200000 तक की ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको वापस लौटा दिया जाता है I
कैशबैक एसबीआई कार्ड के लिए कैसे ऑनलाइन अप्लाई करें ।
कैशबैक एसबीआई कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आप https://www.sbicard.com/sprint करके जा सकते हैं ।
Very good
Thank You so much for your appreciation.