RBI पेमेंट सिस्टम नये गाइडलाइंस : इन नियमों का करना होगा पालन

Spread the love

This post was most recently updated on May 5th, 2025

RBI ने पेमेंट सिस्टम को दुरुस्त बनाने के लिए नये गाइडलाइंस जारी किए हैं, इन नियमों का करना होगा पालन, आइए जानते हैं इन गाइडलाइंस के प्रमुख बिंदुओं और उनके महत्व के बारे में।

RBI पेमेंट सिस्टम नये गाइडलाइंस: –

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेमेंट सिस्टम की सुरक्षा और दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से नए गाइडलाइंस जारी किए हैं। ये दिशा-निर्देश विशेष रूप से गैर-बैंक भुगतान प्रणाली संचालकों (PSO) के लिए लागू होंगे।

1️⃣ एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल के साथ प्रमाणित सत्र

1️⃣ एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल के साथ प्रमाणित सत्र

RBI ने कहा कि PSO को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ग्राहक के साथ बातचीत के दौरान एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल के साथ प्रमाणित सत्र बरकरार रहे। इसका मतलब है कि किसी भी लेनदेन के दौरान सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखी जाएगी, जिससे धोखाधड़ी की घटनाओं को रोका जा सकेगा।

2️⃣संदिग्ध लेनदेन गतिविधियों की निगरानी

2️⃣संदिग्ध लेनदेन गतिविधियों की निगरानी

गैर-बैंक भुगतान व्यवस्था से जुड़े परिचालकों को संदिग्ध लेनदेन गतिविधियों की पहचान और सतर्क करने के लिए वास्तविक समय में धोखाधड़ी निगरानी उपाय करने होंगे। यह कदम ग्राहकों के धन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

3️⃣साइबर मजबूती और डिजिटल भुगतान सुरक्षा

3️⃣साइबर मजबूती और डिजिटल भुगतान सुरक्षा

गैर-बैंक PSO को साइबर मजबूती और डिजिटल भुगतान सुरक्षा नियंत्रण पर जारी ‘मास्टर’ गाइडलाइन का पालन करना होगा। यह गाइडलाइन PSO की भुगतान व्यवस्था की सुरक्षा को मजबूत बनाएगी और साइबर खतरों से बचाएगी।

4️⃣मोबाइल एप्लिकेशन का ऑटो-लॉगआउट

4️⃣मोबाइल एप्लिकेशन का ऑटो-लॉगआउट

PSO को यह सुनिश्चित करना होगा कि अगर मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग नहीं हो रहा हो तो एक निश्चित अवधि के बाद वह खुद-ब-खुद बंद logout हो जाए और ग्राहकों को फिर से लॉगिन करने की जरूरत पड़े। यह नियम सुनिश्चित करेगा कि निष्क्रिय सत्रों का दुरुपयोग न हो।

5️⃣प्रभावित लेनदेन का समाधान

5️⃣प्रभावित लेनदेन का समाधान

RBI ने कहा कि किसी भी हस्तक्षेप की स्थिति में अगर ग्राहक एप्लिकेशन बंद कर देता है, तो सेशन खत्म कर दिया जाएगा और प्रभावित लेनदेन का समाधान किया जाएगा या उसे वापस कर दिया जाएगा। यह कदम ग्राहकों के हितों की रक्षा करेगा।

6️⃣लेनदेन सीमा का क्रियान्वयन

6️⃣लेनदेन सीमा का क्रियान्वयन

RBI ने निर्देश दिया है कि कार्ड नेटवर्क को कार्ड, बैंक पहचान संख्या (BIN) के साथ-साथ कार्ड जारीकर्ता स्तर पर लेनदेन सीमा को क्रियान्वित करने की सुविधा प्रदान करनी चाहिए। यह कदम लेनदेन की सुरक्षा को बढ़ावा देगा।

🔰निष्कर्ष

ये दिशा-निर्देश पेमेंट सिस्टम को अधिक सुरक्षित और कुशल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इन नियमों का पालन करके PSO ग्राहकों के लेनदेन को सुरक्षित और विश्वसनीय बना सकेंगे।


Spread the love

Leave a Comment